{"_id":"6947dad801d3af4ae709401b","slug":"talent-examination-in-schools-of-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-167520-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर के 700 से अधिक छात्रों ने दी टेलेंट सर्च परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर के 700 से अधिक छात्रों ने दी टेलेंट सर्च परीक्षा
विज्ञापन
नाहन में टेलेंट सर्च परीक्षा देते युवा। संवाद
सचित्र--
बीआरसी इंस्टीट्यूट विजेताओं को देगा नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बीआरसी इंस्टीट्यूट नाहन ने रविवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में टेलेंट सर्च परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में 700 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, एनडीए और निफ्ट आदि की तैयारी करवाई जाएगी।
संस्थान के संस्थापक और निदेशक पवन कुमार ममगई ने बताया कि जिले के नाहन, सराहां, धौलाकुआं आदि केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। इसमें नवमीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के मकसद से हर साल दिसंबर में यह परीक्षा आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार समेत संस्थान में कोचिंग लेने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
-- -संवाद