फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sweep progarame held in siromour

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : धनवीर चौहान

Thu, 02 May 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 02 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
sweep progarame held in siromour
कंडेला पंचायत के अदवाड़ गांव में स्वीप टीम जागरुक करती हुई: स्त्रोत: टीम
स्वीप टीम ने कंडेला पंचायत में किया मतदाताओं को जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। लोकतंत्र में मतदान देश का महापर्व है। हमें लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। यह बात स्वीप टीम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने वीरवार को गिरिपार की ग्राम पंचायत कंडेला के अदवाड़ में मतदाताओं को संबोधित करते हुए कही।
स्वीप टीम के सदस्य जोगिंद्र शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में हम सब की भागीदारी जरूरी है, मतदान हमारा अधिकार है और कर्तव्य भी है। मतदान की अधिकता विश्व स्तर पर हमारी ताकत को प्रदर्शित करता है। सभी उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

खण्ड समन्वयक और स्वीप टीम सदस्या रुखसाना ने सभी उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक कविता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं सभी उपस्थित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान राजेश ठाकुर, पंचायत सचिव रण सिंह, तकनीकी सहायक, बीएलओ, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल सदस्य समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed