फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swachta abhiyaan in bature park aamwala

Sirmour News: प्रकृति पार्क आमवाला में जुटे वन विभाग और सामाजिक संगठन

Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
swachta abhiyaan in bature park aamwala
नेचर पार्क आमवाला में सफाई अभियान के बाद रोटरी व इनरव्हील क्लब के सदस्य व पदाध्किारी। स्रोत आयो
सचित्र-
विज्ञापन

प्रकृति पार्क आमवाला में जुटे वन विभाग और सामाजिक संगठन

महात्मा गांधी जयंती पर रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब नाहन के संयुक्त सहयोग से हुआ आयोजन, वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। वन्यजीव सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से शुक्रवार को नेचर पार्क आमवाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम रोटरी क्लब नाहन और इनरव्हील क्लब नाहन के संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत हुआ। अभियान में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दोनों सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि वन और वन्यजीवों का संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जंगलों को सुरक्षित रखना, वन्यजीवों का संरक्षण करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने कहा कि जंगल और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से आरओ जयपाल और हरजीत सिंह ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए रोटरी क्लब नाहन और इनरव्हील क्लब नाहन का आभार जताया।


अभियान के दौरान नेचर पार्क परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, रोटरी क्लब नाहन के सदस्य और इनरव्हील क्लब नाहन की सदस्याएं मौजूद रहीं।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed