फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swachta abhiyaan in badu sahib

Sirmour News: बड़ू साहिब विश्वविद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
swachta abhiyaan in badu sahib
इटरनल ​विवि बड़ू साहिब में सफाई अ​भियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवी। स्रोत : विवि
-ग्रीन केयर पहल के तहत पेड़-पौधों की देखभाल और घास की कटाई की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब में परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ग्रीन केयर पहल आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और नेचर एंड एनवायरनमेंट क्लब की ओर से आयोजित गतिविधि में पेड़-पौधों की देखभाल, घास की कटाई और हरित क्षेत्रों की सफाई पर जोर दिया गया।
पहल का नेतृत्व प्राणीशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं क्लब संयोजक डॉ. नीलम ठाकुर और कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इंजीनियर अनीता चौधरी ने किया। इस दौरान प्राणीशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बलविंदर सिंह, मनोविज्ञान विभाग के डॉ. यशपाल आजाद और विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गतिविधि के माध्यम से परिसर की नियमित साफ-सफाई और पेड़-पौधों के रखरखाव के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी को जरूरी बताया।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed