{"_id":"6acb8b9deff78aabf60806a3","slug":"shardiya-navrata-begin-firs-day-program-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191321-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां के जयकारों से गूंजे सिरमौर के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां के जयकारों से गूंजे सिरमौर के मंदिर
विज्ञापन
रेणुका जी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में सप्त चंडी पाठ करते ब्राह्मण। संवाद
सचित्र--
रेणुकाजी के निर्वाण आश्रम में अखंड सप्त चंडी पाठ शुरू, सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू/हरिपुरधार/संगड़ाह(सिरमौर)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को सिरमौर जिले के मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आह्वान किया और फल, फूल, नैवेद्य और चरणामृत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि, नाहन में दोपहर एक बजे से लगातार हो रही बारिश के कारण बाजारों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई। बारिश के चलते लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
नाहन के कालीस्थान मंदिर, रेणुकाजी तीर्थ स्थित रेणुका माता मंदिर, गायत्री मंदिर, बिजली कॉलोनी और फॉरेस्ट कॉलोनी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं, ददाहू के अपर बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर, धारटीधार क्षेत्र के ला माता मंदिर और जमटा के दुर्गा माता मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के दर्शन के लिए हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों के अलावा प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मां भंगायणी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर भी मौजूद रहे। मंदिर में उमड़ी भीड़ से माता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास झलका।
नवरात्र के अवसर पर रेणुकाजी तीर्थ स्थित निर्वाण आश्रम में महात्मा रेणेंद्र मुनि के सान्निध्य में अखंड सप्त चंडी पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नौ ब्राह्मण एक साथ मां दुर्गा की स्तुति और आराधना कर रहे हैं। पाठ के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और वैभव की कामना की जा रही है।
नवरात्र के पहले दिन सुबह मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही से चहल-पहल रही। भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। हालांकि, नाहन में दोपहर एक बजे से शुरू हुई लगातार बारिश के कारण बाजारों में रौनक कम हो गई। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। बारिश ने नवरात्र के पहले दिन की चहल-पहल को प्रभावित किया, जबकि जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
रेणुकाजी के निर्वाण आश्रम में अखंड सप्त चंडी पाठ शुरू, सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू/हरिपुरधार/संगड़ाह(सिरमौर)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को सिरमौर जिले के मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आह्वान किया और फल, फूल, नैवेद्य और चरणामृत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि, नाहन में दोपहर एक बजे से लगातार हो रही बारिश के कारण बाजारों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई। बारिश के चलते लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
नाहन के कालीस्थान मंदिर, रेणुकाजी तीर्थ स्थित रेणुका माता मंदिर, गायत्री मंदिर, बिजली कॉलोनी और फॉरेस्ट कॉलोनी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं, ददाहू के अपर बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर, धारटीधार क्षेत्र के ला माता मंदिर और जमटा के दुर्गा माता मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के दर्शन के लिए हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों के अलावा प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मां भंगायणी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर भी मौजूद रहे। मंदिर में उमड़ी भीड़ से माता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास झलका।
नवरात्र के अवसर पर रेणुकाजी तीर्थ स्थित निर्वाण आश्रम में महात्मा रेणेंद्र मुनि के सान्निध्य में अखंड सप्त चंडी पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नौ ब्राह्मण एक साथ मां दुर्गा की स्तुति और आराधना कर रहे हैं। पाठ के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और वैभव की कामना की जा रही है।
नवरात्र के पहले दिन सुबह मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही से चहल-पहल रही। भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। हालांकि, नाहन में दोपहर एक बजे से शुरू हुई लगातार बारिश के कारण बाजारों में रौनक कम हो गई। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। बारिश ने नवरात्र के पहले दिन की चहल-पहल को प्रभावित किया, जबकि जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।