फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   malkhanh players selection

Sirmour News: अजौली में मलखंभ के ट्रायल में 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
malkhanh players selection
राज्य स्तरीय मलखंभ खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित ​खिलाड़ी। संवाद
-सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


-स्कूलों और प्रशिक्षण संस्थानों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब के ग्राम अजौली स्थित खेल मैदान में मलखंभ के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें सिरमौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के आधार पर सब जूनियर, अंडर-16 और सीनियर वर्ग के कुल 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

कार्यक्रम में युवा चेतना किसान क्लब के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला मलखंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने उनका स्वागत किया। दलजीत सिंह और सुनील चौधरी ने कहा कि मलखंभ को आगे बढ़ाने के लिए स्कूलों, प्रशिक्षण संस्थानों और शिक्षण केंद्रों में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन


बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी इस खेल के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मलखंभ शारीरिक फिटनेस और संतुलन बेहतर बनाने के साथ खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे से सरकारी नौकरी पाने के अवसर भी खोल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

सब जूनियर वर्ग में दिव्यांश, प्रियांश चौधरी, वैष्णवी और जानवी देवी का चयन हुआ। अंडर-16 वर्ग में मनप्रीत कौर, नीतिका सोनी, पायल चौधरी, दिव्यांशी और स्मृति राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सीनियर वर्ग में अभय कृष्ण, कमल कुमार, आशिका चौधरी, अर्पिता, अरनवी, कैलाश और आशा रानी का चयन किया गया।


एसोसिएशन के महासचिव बुटी चौधरी ने बताया कि मलखंभ प्राचीन खेलों में शामिल है। इसमें शारीरिक शक्ति, लचीलापन और संतुलन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी इसे राज्य स्तरीय खेल के रूप में मान्यता मिली है।

इस अवसर पर कमलेश कुमार, राजेंद्र पाल, अमन कुमार, सुरेंद्र पाल, गीता देवी, मंजू देवी, महेंद्र सिंह और नरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed