{"_id":"66f7efeaae6621a13e076b88","slug":"svn-school-tops-in-group-singing-and-avn-school-tops-in-quiz-nahan-news-c-177-1-ssml1028-133391-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: समूहगान में एसवीएन और प्रश्नोत्तरी में एवीएन स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: समूहगान में एसवीएन और प्रश्नोत्तरी में एवीएन स्कूल अव्वल
विज्ञापन
भारत विकास परिषद नाहन ने करवाई भारत को जानो प्रतियोगिता
सामान्य ज्ञान के वरिष्ठ वर्ग में एवीएन नाहन पहले स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भारत विकास परिषद नाहन शाखा ने शिशु विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी, सामान्य ज्ञान, समूह गान (हिंदी व संस्कृत भाषा) प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने मुख्यातिथि व एसवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन सिंह चौहान, दुर्गाराम शर्मा व बलबीर सिंह शर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
समूहगान (हिंदी व संस्कृत भाषा) में एसवीएन स्कूल पहले, एवीएन स्कूल दूसरे और उच्च पाठशाला कैंट तीसरे स्थान पर रहा। प्रश्नोतरी में एवीएन नाहन पहले, उच्च पाठशाला कैंट दूसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में उच्च पाठशाला कैंट पहले स्थान पर रहा। सामान्य ज्ञान के वरिष्ठ वर्ग में एवीएन नाहन पहले, जूनियर वर्ग में एसवीएन स्कूल नाहन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर भारत विकास परिषद शाखा नाहन के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज, सचिव जगतराम शर्मा, कोषाध्यक्ष मीरा शर्मा, महिला प्रमुख अनुराधा मोहिल, संगठन सचिव सुरेंद्र सिंह, प्रांत सदस्य ओंकार जम्वाल (पर्यावरण), महिला संयोजका सत्यम शर्मा, प्रांत सदस्य सुमन शर्मा व यशपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।