फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   surla and verma papdi health center facility

Sirmour News: पीएचसी बर्मा पापड़ी और सुरला में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर

Tue, 03 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
surla and verma papdi health center facility
पीएची बर्मा पापड़ी में उपकरण दान करने के बाद कंपनी के पदा​​धिकारी और चिकित्सक। स्रोत: कंपनी
कालाअंब ट्रांसमिशन लिमिटेड की सीएसआर योजना के तहत पहल
विज्ञापन


दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों उपलब्ध करवाए आधुनिक उपकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कालाअंब ट्रांसमिशन लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरला और बर्मा पापड़ी को आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाकर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत दी है।

कंपनी की ओर से दोनों पीएचसी को एग्जामिनेशन लाइट, एग्जामिनेशन काउच, क्रैश कार्ट, ऑक्सीजन सिलिंडर, पेशेंट बैड, वीडियो लैरीनगोस्कोप और हीमोग्लोबिन मीटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण औपचारिक रूप से समर्पित किए गए। इन उपकरणों के उपलब्ध होने से अब प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों को बेहतर जांच एवं उपचार सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य प्रबंधक अंकित सूद, प्रबंधक अभिषेक गर्ग, कनिष्ठ अभियंता प्रशांत पाण्डेय, सचिव माधवी सिंह, मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रतिक्षा जैन ने संयुक्त रूप से उपकरणों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य प्रबंधक अंकित सूद ने कहा कि कालाअंब ट्रांसमिशन लिमिटेड समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से जुड़ी जनहितकारी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सौरभ शर्मा और डॉ. निखिल गर्ग ने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।


उन्होंने कहा कि पहले कई मामलों में मरीजों को रेफर करना पड़ रहा था। अब प्राथमिक स्तर पर ही कई आवश्यक जांच और उपचार संभव हो सकेंगे। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। संवाद

पीएची बर्मा पापड़ी में उपकरण दान करने के बाद कंपनी के पदाधिकारी और चिकित्सक। स्रोत: कंपनी

पीएची बर्मा पापड़ी में उपकरण दान करने के बाद कंपनी के पदाधिकारी और चिकित्सक। स्रोत: कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed