{"_id":"6ae87287fb5feb47d50bf566","slug":"surksgit-bachpan-abhiyaan-in-schools-nahan-news-c-177-1-nhn1006-193165-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बच्चों को दी पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बच्चों को दी पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा की जानकारी
विज्ञापन
तीन सरकारी स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा और अनुचित व्यवहार की पहचान के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ, कालाअंब ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन के सहयोग से ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के तहत तीन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा और यौन अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
हिमालयन कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. रंजना और डॉ. अनुपा के नेतृत्व में पैरालीगल वॉलंटियर्स की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाअंब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोगीनंद का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और बच्चों को यौन अपराधों से मिलने वाली कानूनी सुरक्षा के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा और अनुचित व्यवहार की पहचान के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह के अनुचित स्पर्श, धमकी या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और इसकी जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों, पुलिस या संबंधित प्राधिकरण को दें।
विज्ञापन
टीम ने बच्चों को अपराध की रिपोर्टिंग प्रक्रिया, पीड़ित की पहचान और गोपनीयता की सुरक्षा तथा बाल-अनुकूल न्याय प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर बाल सुरक्षा से जुड़े सवालों पर चर्चा की गई।
अभियान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा और अनुचित व्यवहार की पहचान के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ, कालाअंब ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन के सहयोग से ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के तहत तीन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा और यौन अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
हिमालयन कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. रंजना और डॉ. अनुपा के नेतृत्व में पैरालीगल वॉलंटियर्स की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाअंब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोगीनंद का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और बच्चों को यौन अपराधों से मिलने वाली कानूनी सुरक्षा के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा और अनुचित व्यवहार की पहचान के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह के अनुचित स्पर्श, धमकी या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और इसकी जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों, पुलिस या संबंधित प्राधिकरण को दें।
विज्ञापन
टीम ने बच्चों को अपराध की रिपोर्टिंग प्रक्रिया, पीड़ित की पहचान और गोपनीयता की सुरक्षा तथा बाल-अनुकूल न्याय प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर बाल सुरक्षा से जुड़े सवालों पर चर्चा की गई।
अभियान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।