{"_id":"5863c5d94f1c1b132ceebadb","slug":"students-of-moginand-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगीनंद स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगीनंद स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला/कालाअंब
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब के मोगीनंद स्कूल के बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें ब्लॉक समिति की अध्यक्ष कविता चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, औद्योगिक इकाई के महाप्रबंधक प्रवीण गर्ग विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य विजय चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल में साल भर हुईं विभिन्न गतिविधियों के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों को अवगत करवाया। विजय चौहान ने कहा कि यदि बच्चों के अभिभावक भी जिम्मेदारी को समझते हुए सहयोग करें तो यही छात्र बुलंदियों को छू सकते हैं। अध्यापकों के साथ-साथ उन्हें भी अपने बच्चों के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में छात्रों को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों अकादमी, खेल, विज्ञान मेलों और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। गुजराती लोकनृत्य और भंगड़े पर बच्चों ने खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, जयपाल शर्मा, संजीव, भावना साथी, रजनी चौहान, किशोरी लाल, राजकुमार, अरुण गुप्ता, अरविंद, अमित, मनोज, मीना, मोनिका, नीलम, गीता, चेतना व प्रताप चौहान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन