फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Stray animals create terror on NH from Paonta to Sataun, risk of accidents

Sirmour News: पांवटा से सतौन तक एनएच पर बेसहारा पशुओ का आतंक, हादसों का खतरा

Thu, 13 Nov 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Stray animals create terror on NH from Paonta to Sataun, risk of accidents
पांवटा साहिब से सतौन गिरिपुल तक सैंकड़ों मवेशीसड़कों पर छोड़ने से बढ़ रहे हादसे: संवाद
सड़कों पर भटक रहे सैकड़ों मवेशी
विज्ञापन

कई हो चुके हादसे, सड़कों पर छोड़ा जा रहा गोवंश
संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से सतौन तक नेशनल हाईवे-707 पर सैकड़ों बेसहारा मवेशी घूम रहे हैं। इसके चलते हुए सड़क हादसों में कई पशु जान गंवा चुके हैं, जबकि कुछ ठंड व भूख से दम तोड़ रहे हैं। कई जंगली जानवरों का शिकार भी बन रहे हैं। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि सरकार व प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
करीब साढ़े तीन वर्ष पहले गोवंश को बचाने के लिए गो सेवकों ने पांवटा साहिब में धरना देकर मुहिम चलाई थी। तब सरकार ने टैग लगाने और मवेशियों को गोशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की थी। अब लोग टैग निकालकर मवेशियों को फिर से सड़कों पर छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सिरमौरी ताल के लायक राम, जीत सिंह, कांशीराम, बीर सिंह, धनवीर सिंह व रघुवीर सिंह ने कहा कि सरकार पशुओं के नाम पर टैक्स तो वसूल रही है, पर बेसहारा मवेशियों की व्यवस्था नहीं हो पा रही। हाईवे पर ऊंची दीवारों के कारण ये पशु जंगलों में भी नहीं जा पाते और भूख में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर मवेशी छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि पहले भी बेसहारा पशुओं को गोशालाओं और सेंक्चुरी एरिया में भेजा गया था। अब फिर से अभियान चलाकर मवेशियों को वहां पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लोगों से पशुओं को सड़कों पर न छोड़ने की अपील की है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed