फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Stock of ghee reached milk plant Kanshivala after 25 days

मिल्क प्लांट नाहन में 25 दिन बाद पहुंची घी की खेप

Thu, 24 Mar 2022 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Stock of ghee reached milk plant Kanshivala after 25 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के कांशीवाला स्थित मिल्क प्लांट में देसी घी की खेप पहुंच गई है। पिछले 25 दिन से इसकी आपूर्ति न होने से उपभोक्ता मिल्कफेड के आउटलेट्स के चक्कर काट रहे थे। आखिर गत मंगलवार की शाम मिल्क प्लांट में 1200 लीटर घी की आपूर्ति हो गई। प्लांट में देसी घी की 100 पेटियां पहुंची हैं, जिसे प्रबंधन ने आउटलेट्स (मिल्क बार दुकानें) को वितरित कर दिया है।
बता दें कि जिला सिरमौर में मिल्कफेड के इस घी की काफी मांग है। देसी घी के लिए उपभोक्ता बार-बार चक्कर काट रहे थे लेकिन यही जवाब मिलता रहा कि उनके पास इसकी आपूर्ति नहीं हो पाई है। बताया गया कि रामपुर स्थित प्लांट की मशीनरी में तकनीकी खराबी आने से घी का उत्पादन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

मशीनरी को दुरुस्त कराए जाने के बाद अब जिला सिरमौर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी घी की आपूर्ति की गई है। हालांकि, मांग के अनुसार अभी की आपूर्ति कम हुई है लेकिन मशीनरी को ठीक किए जाने के बाद उपभोक्ताओं को अब मांग के अनुसार घी की उपलब्धता शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्क प्लांट नाहन के प्रभारी देवांश जसवाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम रामपुर से घी की आपूर्ति हो चुकी है। प्लांट को अभी 1200 लीटर खेप मिली है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि वह आउटलेट्स से घी खरीद सकते हैं। घी की प्रति लीटर कीमत 540 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed