फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Stock of covishield finished in Nahan, booster dose vaccination not done

कोविशील्ड का स्टॉक खत्म, नाहन में नहीं लग पाई बूस्टर डोज

Fri, 15 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stock of covishield finished in Nahan, booster dose vaccination not done
चंद्र ठाकुर
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन स्थित कोविड टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को अभियान शुरू होने के पहले दिन ही एहतियातन (बूस्टर) डोज नहीं लग पाई। इन केंद्रों में कोविशील्ड का भंडार (स्टॉक) खत्म हो गया है। ऐसे में पहले दिन इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया। जिला प्रशासन की ओर से बाकायदा 15 जुलाई से बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों से अपील की गई थी, लेकिन वैक्सीन न होने से केंद्रों पर आने वाले लोगों को मायूसी ही हाथ लगी।
समय 12:25 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज नाहन का कोविड टीकाकरण केंद्र। यहां पर टीकाकरण टीम तैनात मिली। इस दौरान यहां कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचा था। टीम से पूछने पर पता चला कि लोग अपना पता और मोबाइल नंबर टीकाकरण टीम के पास पंजीकृत करवाकर चले गए। बताया गया कि सुबह से दोपहर तक 15 लोग बूस्टर डोज लगाने पहुंचे थे, जो बिना टीका लगाए लौट गए।
विज्ञापन

समय 12:58 मिनट। स्थान आयुष अस्पताल का टीकाकरण केंद्र। यहां पर चिकित्सक और टीकाकरण टीम मौजूद थी। यहां भी स्टॉक न होने से बूस्टर डोज नहीं लग पाई। केवल कुछ किशोरों को कोवैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण कर्मियों का कहना था कि एक-दो दिन में कोविशील्ड का स्टाक पहुंच जाने पर बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

354720 वैक्सीन की डोज मांगी
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि स्टॉक खत्म होने के चलते नाहन में बूस्टर डोज नहीं लग पाई है। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य टीकाकरण केंद्रों में लोगों को एहतियातन खुराक लगाई गई है। विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों को 3,54,720 वैक्सीन की मांग भेजी गई है। जैसे ही आपूर्ति होगी बूस्टर डोज लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

33989 लोगों को लगी बूस्टर डोज
सिरमौर जिले में कुल 10,03,861 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगी है। इनमें 5,00,028 को पहली, 4,69,844 को दूसरी और 33,989 को बूस्टर डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed