फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   stepco utsav in nahan

Sirmour News: बारिश ने बिगाड़ी मेले की रौनक, चौगान मैदान में कीचड़ से दुकानदारी प्रभावित

Mon, 14 Sep 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
stepco utsav in nahan
नाहन के चौगान मैदान में सिरमौर उत्सव के दौरान खरीदारी करते लोग। संवाद
कारोबार- सचित्र
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रहे स्टेपको सिरमौर उत्सव के दूसरे दिन हुई बारिश ने मेले की व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण मैदान में कई जगह पानी भर गया और कीचड़ हो गया। इससे दुकानदारों के साथ-साथ मेले में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कीचड़ के कारण कई दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया, जिससे दुकानदारी भी प्रभावित हुई है।
बारिश के बावजूद मेले में लोगों की आवाजाही जारी रही। शहर और आसपास के क्षेत्रों से लोग परिवार सहित मेले में पहुंच रहे हैं और जरूरत के सामान के साथ खान-पान की चीजों की खरीदारी भी कर रहे हैं। हालांकि, मैदान में पानी और कीचड़ होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन

सिरमौर उत्सव में बाहरी राज्यों से पहुंचे व्यापारियों ने विभिन्न प्रकार के सामान की दुकानें सजाई हैं। मेले में लोगों को एक ही स्थान पर घरेलू जरूरत से लेकर कपड़े, सजावटी सामान और खान-पान की चीजें उपलब्ध हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सहारनपुर और लुधियाना के रेडीमेड कपड़ों के अलावा कश्मीरी शॉल, जैकेट और कुर्तियों के स्टॉल लगाए गए हैं। बदलते मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भी लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। मेले में लकड़ी के बर्तन और फैंसी चीनी मिट्टी की क्रॉकरी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। घरेलू उपयोग के कई सामान एक ही जगह पर उपलब्ध हैं। बेडशीट, मेले में खान-पान के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मेले में दुकान लगाने वाले अमित, सक्षम, वसीम ने बताया कि बारिश से मैदान में जगह-जगह पानी भर गया है और कीचड़ हो गया है। इससे ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, जिसका सीधा असर दुकानदारी पर पड़ रहा है। लोग खरीदारी के लिए आ तो रहे हैं लेकिन कीचड़ के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।-----------

नाहन के चौगान मैदान में सिरमौर उत्सव के दौरान खरीदारी करते लोग। संवाद

नाहन के चौगान मैदान में सिरमौर उत्सव के दौरान खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed