फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   stepco utsav culture night

Sirmour News: नाटी रा चस्का बुरा और झुमका-झुमका तेरे कानों रा.., से बटोरीं तालियां

Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
stepco utsav culture night
नाहन में सिरमौर उत्सव के दौरान मॉडलिंग करते युवा। स्रोत आयोजक
सचित्र--
विज्ञापन





मंच पर बिखरे सिरमौर की प्रतिभाओं के रंग, शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्टेपको सिरमौर उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या गीत, संगीत, नृत्य और मॉडलिंग के रंगों से सराबोर रही। जिलेभर से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि देर रात तक पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी कला और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
कार्यक्रम में एलजीन हेल्थ केयर से संजीव भाटिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा, आरटीओ सोना चंदेल, सीमा अत्री, पूजा तोमर, संजय, संध्या अग्रवाल, संजना कौर, कौशल्या, प्रधानाचार्य कुसुम कौशल और इंदरप्रीत कौर साहनी सहित कई गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टार गायक मनीष मुसाफिर ने शिव कैलाशों के वासी..., अपना बनाले पिया..., दिल दियां गल्लां..., वे हानियां..., यारा तेरी यारी को..., रेणुका माइये नाटी..., तेरा मेरा प्यार अड़िए...,नाटी रा चस्का बुरा..., झुमका-झुमका तेरे कानों रा.., सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं किरणेश पुंडीर, गौरव शर्मा, आदित्य, जगदीश (पहाड़ी जग्गू) और समीर ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सांस्कृतिक संध्या में जूनियर और सीनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतिभागियों की एक के बाद एक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मॉडलिंग प्रतियोगिता का दूसरा राउंड भी आयोजित किया गया। इसके अलावा जूनियर और सीनियर मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया।
नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामकृष्ण, केएस नेगी, विपिन कौशल और मोनिका ठाकुर शामिल रहे। वहीं मॉडलिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन अमित अत्री, आदी चौधरी और आन्या कश्यप ने किया।

स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने कहा कि सिरमौर उत्सव का उद्देश्य जिले की हर उम्र की प्रतिभाओं को एक साझा मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी कला, हुनर और रचनात्मकता को सामने लाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्सव के माध्यम से सिरमौर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।-------------

नाहन में सिरमौर उत्सव के दौरान मॉडलिंग करते युवा। स्रोत आयोजक

नाहन में सिरमौर उत्सव के दौरान मॉडलिंग करते युवा। स्रोत आयोजक

नाहन में सिरमौर उत्सव के दौरान मॉडलिंग करते युवा। स्रोत आयोजक

नाहन में सिरमौर उत्सव के दौरान मॉडलिंग करते युवा। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed