फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   STEPCO Sirmour festival in Nahan from 5th to 14th September

Sirmour News: नाहन में स्टेपको सिरमौर उत्सव 5 से 14 सितंबर तक

Thu, 21 Aug 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
STEPCO Sirmour festival in Nahan from 5th to 14th September
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते स्टेपको संस्था के सचिव वसीम खान। संवाद
नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, मॉडलिंग के अलावा होंगी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

ठोडा नृत्य और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा रहेंगे आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टेपको संस्था की ओर से नाहन के चौगान मैदान में 5 से 14 सितंबर तक चौथे स्टेपको सिरमौर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, मॉडलिंग, बेबी शो और सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी। संस्था के सचिव वसीम खान ने यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि उत्सव में होने वाले कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण 29 से 31 अगस्त तक ट्रेंडस मॉल बेसमेंट में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

खान ने कहा कि अध्यक्ष रजित सिंह कंवर के नेतृत्व में सिरमौर की संस्कृति के महत्व के मद्देनजर इस बार ठोडा नृत्य भी उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। इसे लेकर भाषा एवं संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशे से दूर रखना है। उत्सव में कई ऐसे कार्यक्रम शामिल किए जा रहे हैं, जो युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर अनिश सैनी, राजीव सोढा, मोनिका शर्मा और शोएब मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed