{"_id":"6ab27325cfea512fd3011b47","slug":"hockey-trial-in-ponta-majra-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189633-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हिमाचल की टीम का हिस्सा बनने के लिए महिलाओं ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हिमाचल की टीम का हिस्सा बनने के लिए महिलाओं ने बहाया पसीना
विज्ञापन
सिरमौर की माजरा एस्ट्रोटर्फ पर से 30 से अधिक खिलाड़ियों ने आजमाया भाग्य
झांसी में हाकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा एस्ट्रोटर्फ में मंगलवार को हॉकी हिमाचल की सीनियर महिला टीम के चयन के लिए ट्रायल करवाया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ी चयन परीक्षण में हिस्सा लेने पहुंचीं। चयनित टीम हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में करेगी। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रस्तावित है। माजरा मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चयन प्रक्रिया चली। ट्रायल में केवल हिमाचल प्रदेश के बोनाफाइड निवासी खिलाड़ियों को ही भाग लेने की अनुमति रही। हॉकी इंडिया पोर्टल पर पंजीकृत खिलाड़ियों ने अपने मूल दस्तावेजों के साथ चयन परीक्षण में हिस्सा लिया। टीम की सूची जल्द जारी की जाएगी। चयन समिति में हॉकी हिमाचल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल खंतवाल, महासचिव एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता रोमेश पठानिया, सदस्य बलजीत सिंह नागरा, अजीत ठाकुर, सतेंद्र त्रेहन और माजरा हॉकी छात्रावास के कोच पंकज सकलानी शामिल रहे।