फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   State-level Yamuna Sharad Mahotsav from October 23 to 25: Goyal

राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव 23 से 25 अक्तूबर तक:गोयल

Fri, 18 Sep 2026 06:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
State-level Yamuna Sharad Mahotsav from October 23 to 25: Goyal
पांवटा साहिब में होने वाले राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस
कहा, कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विरासत तथा स्थानीय विशेषताओं को स्थान मिलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडलाधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में एसडीएम द्विज गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर, 2026 तक पांवटा साहिब में भव्य एवं पारंपरिक स्वरूप में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसडीएम ने कहा कि महोत्सव में प्रदेश एवं देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिताएं भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए विशेष स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें अपने उत्पादों के विपणन का बेहतर मंच मिल सके। महोत्सव-2026 को यादगार बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी, जिसमें महोत्सव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, सांस्कृतिक विरासत तथा स्थानीय विशेषताओं को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों से महोत्सव के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सूर्यकांत सेमवाल, तहसीलदार मस्त राम शर्मा, कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, सीडीपीओ संतोष गुप्ता, ईआई उद्योग काका राम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed