फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   state cooperative pensioners demanded to incresing 10 percent in annual pension

वार्षिक पेंशन वृद्धि को 3 से 10 प्रतिशत करने की मांग

Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
state cooperative pensioners demanded to  incresing 10 percent in annual pension
नाहन में बैठक के दौरान मौजूद राज्य सहकारी बैंक से सेवानिवृत कर्मचारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वार्षिक आधार पर पेंशन वृद्धि 3 से 10 प्रतिशत करने की मांग की है। अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की सिरमौर यूनिट की एक बैठक बुधवार को नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान टीसी गुप्ता ने की।
विज्ञापन

कार्यवाही का संचालन महासचिव इस्लाम अली ने किया। बैठक में कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से पेंशन वृद्धि को 3 से 10 प्रतिशत वार्षिक आधार पर करने की मांग की। इस दौरान संघ के सदस्यों को वर्ष में एक बार भ्रमण पर ले जाने की भी बैंक प्रबंधन से मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इलाज के लिए अधिसूचित निजी अस्पतालों से लैब और दूसरे खर्चों की सूची मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल पैसे अधिक लेते हैं लेकिन जब हमें मिलने की बारी आती है तो सरकार से कम पैसे का भुगतान होता है। वक्ताओं ने इस मुद्दे को राज्य सरकार से उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान टीसी गुप्ता, उपप्रधान लक्ष्मी चंद, महासचिव इस्लाम अली, मामचंद भारद्वाज, रसाल सिंह, हीरा सिंह तोमर, रामकिशन चौहान, उषा कुमारी, निर्मल वर्मा, मधुबाला, कुसुम देवी, संतोष अग्रवाल, नागेश कुमार दीक्षित सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed