फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   staff shortage in dadhahu college 300 students facing problem

ददाहू कॉलेज में 300 छात्रों का भविष्य एक शिक्षक के हवाले

Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
staff shortage in dadhahu college 300 students facing problem
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू में इन दिनों उल्टी गंगा बह रही है। यहां रिक्त पदों को भरने की बजाए, जो शिक्षक मौजूद हैं उनको भी प्रतिनियुक्ति पर दूसरे कॉलेजों में भेजा जा रहा है। शिक्षा विभाग की इस कार्यप्रणाली से यहां दाखिला ले चुके छात्रों के भविष्य पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कॉलेज में प्राचार्य समेत सभी महत्वपूर्ण विषयों के पद पहले ही रिक्त पड़े हुए हैं। अब यहां तैनात दो प्राध्यापकों में से एक की प्रतिनियुक्ति नौहराधार कॉलेज के लिए कर दी गई है। ऐसे में अब यहां दाखिला ले चुके करीब तीन छात्रों का भविष्य एकमात्र प्राध्यापक के हवाले है। अब एकमात्र प्राध्यापक छात्रों को कैसे पढ़ाएगा, वह सभी भली-भांति समझ सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ददाहू में डिग्री कॉलेज की स्थापना 19 सितंबर 2017 हुई थी। उसी समय से आज तक यहां कभी स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया जा सका है। वर्तमान में प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार यहां कार्यरत एकमात्र हिंदी की प्राध्यापक नीलम अंगिरस के पास है। उनके साथ कॉलेज में अब एक दिव्यांग लिपिक ही रह गया है। एक राजनीति शास्त्र (पॉलिटिकल साइंस) का प्राध्यापक भी यहां था जिसको प्रतिनियिुक्त पर नौहराधार कॉलेज भेज दिया गया। पीटीए ने जरूर यहां अपने फंड से दो शिक्षक नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में यहां प्राचार्य सहित प्राध्यापकों के पांच और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के चार पद रिक्त पड़े हुए हैं। प्राध्यापकों की कमी के चलते कॉलेज में कॉमर्स की कक्षाओं का संचालन आजतक शुरू ही नहीं किया जा सका है। जबकि इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और वाणिज्य के प्रवक्ताओं सहित प्राचार्य का पद भी रिक्त पड़ा हुआ है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं।
पीटीए अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में वह इसकी शिकायत कर चुके हैं। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इस मसले को लेकर कोर्ट जाएंगे।

कार्यकारी प्राचार्य नीलम अंगिरस ने कहा कि राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक को प्रतिनियिुक्त पर नौहराधार के लिए भेज दिया गया है। रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed