फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Special children honored with awards and medals

Sirmour News: विशेष बच्चे पुरस्कार और मेडल से सम्मानित

Thu, 04 Dec 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Special children honored with awards and medals
बीआरसी कार्यालय पांवटा साहिब में मनाया विश्व विकलांग दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बीआरसी कार्यालय शिक्षा खंड पांवटा साहिब में विश्व विकलांग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खंड परियोजना अधिकारी शिक्षा खंड परियोजना अधिकारी एमआर वर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी नाथूराम चौहान रहे।
चौहान ने कहा कि विशेष बच्चों की शिक्षा और सर्वोत्तम हितों को प्राथमिकता मिलना पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। इन बच्चों के साथ निरंतर संवाद, भावनात्मक सहायता, बेहतर शिक्षा और सामाजिक समावेश बेहद जरूरी है। चौहान ने विशेष बच्चों को पुरस्कार और मेडल वितरित किए। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीआरसी पांवटा साहिब संदीप गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा खंड के 30 विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों ने शिरकत की। इस अवसर पर विशेष बच्चों द्वारा सुंदर पेंटिंग बनाई गई। पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कुमारी अदीबा की पेंटिंग को खूब सराहना मिली। अदीबा सुनने और ठीक तरह से बोलने में अक्षम हैं। वे पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा है। विशेष बच्चों द्वारा कुर्सी दौड़ और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षा खंड पांवटा की बीपीईओ अर्चना शर्मा, पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विशेष शिक्षक विवेकानंद शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता गीता देवी, जेपी तोमर, प्रताप चौहान, सुरेंद्र चौहान, लाल सिंह, मोना तथा बीआरसी कार्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ विशेष बच्चों के माता-पिता और विशेष बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed