फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   snowfall sirmaur

कैसे पहुंचे स्कूल : ठंड की आगोश में समूचा पहाड़

Sun, 13 Dec 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Sun, 13 Dec 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
snowfall sirmaur

 मौसम के करवट बदलते ही एक बार फिर जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। प्रसिद्घ चूड़ेश्वर धाम मंदिर ताजा बर्फ गिरने से पूरी तरह शीत लहर की आगोश में है। परिसर बीती शुक्रवार से बर्फबारी के कारण ठंड की चपेट में है। मंदिर परिसर तथा चूड़धार की चोटियों में लगभग 30-35 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से लोगों के कई कार्य प्रभावित हुए हैं। ताजा बर्फबारी से क्षेत्र में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन



हालांकि ताजा बर्फबारी तथा वर्षा से फिलहाल क्षेत्र के दर्जनों बागवान खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्हें आगामी कार्रवाई करने में आसानी रहेगी।  
उधर चूड़धार पहुंचने वाले श्रद्घालुओं को भी चेतावनी दी गई है। वह फिलहाल मंदिर पहुंचने का जोखिम न उठाएं। मंदिर क्षेत्र में बर्फ गिरने से भारी शीत लहर चल रही है। ऐसे में महिला तथा बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं मंदिरों की ओर आने जाने वाले सभी रास्ते फिलहाल बर्फ के कारण फिसलन भरे बने हैं।
विज्ञापन

उधर नौहराधार के चाढना, घंडूरी, चौरास, शुचावला, हिड़ंगा, देवा मानल, उलाना, देवना थनगा आदि स्थानों पर किसानों की ओर से आलू की बिजाई के लिए खेतों को तैयार करने का काम किया जा रहा है। इसके कारण किसानों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्र के किसानों नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, उजागर सिंह, मोहन लाल, पदम देव, सोमदत्त, जितेंद्र आदि का कहना है कि पिछले वर्ष आलू की बिजाई अच्छी मात्रा में की गई थी।


उधर एडीओ संगड़ाह दूनी चंद ने बताया कि निश्चित तौर पर बदलते मौसम के कारण कई फसलों को इसका फायदा भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि बागवानों के लिए भी यह मौसम काफी लाभकारी साबित होगा। किसान इस फसल से आलू के खेतों को आगामी बुआई के लिए तैयार कर सकते हैं।
बाक्स.....
धारटीधार के दर्जनों गांवों में बढ़ी ठंड
बीते शुक्रवार को आई वर्षा से पूरे क्षेत्र में ठंड का आगाज भी शुरू हो गया है। धारटीधार के ग्रामीण क्षेत्रों में शुरुआती ठंड नौनिहालों को सताने लगी है। जिला के ऊंचाई वाले इलाकों चूड़धार व हरिपुधार क्षेत्र में पड़ी ताजा बर्फ इसका कारण है। सुबह शाम तेज हवाएं लगातार चल रही हैं। धारटीधार के धगेड़ा, बिरला, पंजाहल, थाना कसोगा, बनेठी, जमटा, रामाधौण, आरवाली कून के अलावा नाहन क्षेत्र के बनकला, मोगीनंद, सेनवाला, बनोग, बर्मा पापड़ी, कौलावाला भूड़, हरिपुर खोल तथा महीपुर जैसे कई स्थानों पर भारी सुबह शाम भारी ठंड पड़ रही है।


धारटीधार के किसानों प्रकाश नेगी, ओमपाल सिंह, रमेश कुमार, सोहन सिंह, विमल प्रसाद, राकेश कुमार, आदित्य सिंह तथा पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आई अच्छी वर्षा ने मौसम सुहावना तो बनाया ही, साथ ही ऐसी हल्की बारिश फलों तथा पेड़ पौधों के लिए लाभकारी है। मगर सुबह शाम की बढ़ती ठंड बच्चों की लिए आफत बन रही है।

बाक्स.....
ठंडी हवाओं ने रोकी स्कूली छात्रों की आवाजाही
जिला के ऊंचाई वाले इलाकों नौहराधार, बोगधार, चूड़धार, हरिपुरधार, पुन्नरधार तथा शिलाई, रोनहाट, नैनीधार, कोटी धीमान में कई स्थानों पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसका असर स्कूलों को पहुंच रहे बच्चों पर भी दिख रहा है। बीते शुक्रवार को हुई बर्फबारी से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सवेरे स्कूलों के लिए निकले छात्र-छात्राओं को भारी ठंड का सामना करना पड़ा। पिछले 4 दिनों में ही जिले के कई स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति पर असर पड़ा है। बढ़ती ठंड के चलते छोटे स्कूली छात्र स्कूल जाने में कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed