फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   smc nihaalgargh created

विद्यालय के उत्थान को मिल कर करेंगे कार्य : बालक राम शर्मा

Sun, 16 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
smc nihaalgargh created
-निहालगढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक स्कूल की नवगठित एसएमसी कमेटी: संवाद
विद्यालय के उत्थान को मिल कर करेंगे कार्य : बालक राम शर्मा
विज्ञापन

कहा, बच्चों की शिक्षा, संस्कार, खेलकूद को बढ़ावा मिलना जरूरी
सर्वसम्मति से बालक राम शर्मा बने निहालगढ़ एसएमसी अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहालगढ़ में नई स्कूल प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुरानी समिति को विभाग के आदेश के अनुसार भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें बालक राम शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बता दें की पुरानी समिति का कार्यकाल अध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में सराहनीय रहा है। इसमें विद्यालय में भवन निर्माण कार्य और विद्यार्थियों के पठन पाठन समेत सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। विद्यालय से संबंधित हर कार्य में पूरा समय दिया है। नई कार्यकारिणी जिसका गठन 2024 -27 के लिए किया गया है। यह प्रक्रिया कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेश दुआ की देखरेख में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इसमें प्रधान प्रबंधन समिति एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। प्रधान पद पर बालक राम शर्मा का चयन किया गया। उनका नाम का प्रस्ताव दलीप सिंह ने रखा व जोगिंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह ने अनुमोदन किया। बालक राम ने कहा कि बच्चों की सर्वांंगीण शिक्षा पर फोकस किया जाएगा। इसमें शिक्षा, खेलकूद व संस्कार के साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी ने विद्यालय के विकास के लिए हर तरह से सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। इनमें दलीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, रहीसा बेगम, सुंदरा, संतोष देवी, परवेश, नंदकिशोर व गुरमीत सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चुना गया है। इस कार्यकारिणी में 6 सदस्य एलिमेंट्री, 4 सदस्य उच्च शिक्षा, 4 सदस्य वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग से चुने गए हैं।


इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता रामगोपाल शर्मा, हेमा सैनी, अंजना शर्मा, आनंद शर्मा, केवल सिंह, हरप्रीत, सलीम, रश्मि शर्मा, अनीता चौहान, मनजिंद्र कौर समेत विद्यालय स्टाफ सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed