फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmour news, sirmour, sirmour

Sirmour News: डेंगू, जल जनित रोगों से बचाव के लिए दवाएं उपलब्ध करवाने के आदेश

Thu, 08 Aug 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
sirmour news, sirmour, sirmour
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उचित प्रबंध के दिए निर्देश
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों को डेंगू व जल जनित रोगों से बचाव की दें जानकारी : डीसी
-बैठक में उपायुक्त ने डेंगू संक्रमण के मामलों की ली जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में डेंगू के बढ़ते मामलों के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा की अध्यक्षता में बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू व जल जनित रोगों से निपटने के लिए जीवन रक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाएं ताकि लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो सके।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पाठशाला में प्रात:कालीन सभा में बच्चों को डेंगू बुखार व जल जनित रोगों से बचाव के बारे जानकारी दी जाए ताकि बच्चों के माध्यम से इसका संदेश घर-घर तक पहूंच सके।
विज्ञापन


उन्होंने नगर परिषद नाहन को निर्देश दिए कि वह शहर व डेंगू संक्रमित क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होनें जिला के उपमण्डलाधिकारियों से डेंगू संक्रमण मामलों की जानकारी ली तथा उन्हें इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक संक्रमित मच्छर अनेक लोगों को डेंगू रोग से ग्रसित कर सकता है इसलिए डेंगू से बचाव के लिए अपने घर व घर के आसपास पानी एकत्र न होने दे और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, कूलर व गमलों का पानी प्रतिदिन बदलते रहें तथा ऐसे कपड़े पहने जो शरीर के अधिकतम हिस्सों को ढ़क सकें। इसके अतिरिक्त पानी की टंकियों की सफाई व क्लोरिनेशन भी समय समय पर किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आपकी सहायता करने के लिए आपके घर आए तो उनका पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जल जनित रोगों के फैलने की अधिकांश संभावनाएं रहती है और इस मौसम में डेंगू, स्क्रब टाइफस और पीलिया इत्यादि रोग भी फैलते है। उन्होंने कहा कि जल जनित बीमारियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध किए गए हैं और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने बारे जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम नाहन सलीम आजम, बीएमओ मोनिषा अग्रवाल, डीपीओ सुनील शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


इनसेट
ठहरने साफ पानी में पनपता है डेंगू फैलाने वाला मच्छर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर ठहने साफ पानी में पनपता है और इस मच्छर के काटने से मनुष्य के शरीर में अकस्मात तेज बुखार और सिरदर्द होता है। गंभीर लक्षण पाए जाने पर मनुष्य के नाक, मुंह, मसूड़ों से खून इत्यादि आने लगता है। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि इस तरह के लक्षण व तेज बुखार होने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में अपनी जाचं करवाएं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक 2193 लोगों की डेंगू जांच की गई जिसमें 881 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed