{"_id":"6666f961cfbbcb9c5205545c","slug":"sirmour-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1028-126160-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मनोज बने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मनोज बने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
Mon, 10 Jun 2024 07:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Mon, 10 Jun 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
छोगटाली स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं शिक्षक। संवाद
छोगटाली स्कूल में एसएमसी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से मनोज को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में करीब 50 अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के निवर्तमान अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की और नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज को बधाई दी। विजय कुमारी, चंद्रकला, सरोज देवी, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार और देशराज ठाकुर को सदस्य चुना गया।
इसके अतिरिक्त पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, वार्ड सदस्य बिंदी देवी, राम लाल ठाकुर, रामानंद, ललिता कुमारी और सुरेश ठाकुर शिक्षक प्रतिनिधि बने। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष देशराज ठाकुर, प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, अलका भलेईक, राजू राम शर्मा, राम लाल सूर्य, दलीप शर्मा, प्राची पंवार, राजेंद्र चौहान और अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।