फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news police solved the murder case with in three days in chadna nohra dhar sirmau

तीन दिन में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, गांव का व्यक्ति ही निकला हत्यारा

Thu, 10 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news police solved the  murder case with in three days in  chadna nohra dhar sirmau
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नौहराधार क्षेत्र में नेपाल मूल के 62 वर्षीय भीम बहादुर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 3 दिन में सुलझा दिया है। हत्या के इस मामले में पुलिस ने चाढ़ना गांव के ही रहने वाले 34 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र इंद्र सिंह को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद आरोपी ने भीम बहादुर को मौत के घाट उतार दिया था। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए डीएसपी संगड़ाह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बुधवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में इस हत्याकांड से जुड़ी जानकारी को साझा किया। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को नेपाल मूल के व्यक्ति भीम बहादुर की हत्या का मामला संगड़ाह पुलिस थाना ने दर्ज किया था।
विज्ञापन

भीम बहादुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मामले की संजीदगी को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने 3 दिन के भीतर हत्या की इस गुत्थी को सुलझा दिया है। स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह पुत्र इंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब पीने का आदी है। मृतक भी कच्ची शराब बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात वाले दिन भी आरोपी कश्मीर सिंह शराब के नशे में था। रात के समय वह शराब लेने के लिए भीम बहादुर के पास गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष भीम बहादुर ने उससे 2000 रुपये लिए थे। एक साल का समय बीतने के बावजूद भी वह इन पैसों को लौटा नहीं रहा था। लिहाजा, पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर कश्मीर ने बुुजुर्ग भीम बहादुर को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।
....
ऐसे लगा हत्या के आरोपी का सुराग
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच में पाया कि गांव के ही एक अन्य व्यक्ति जितेंद्र के फोन नंबर से भीम बहादुर को कई फोन किए थे। जितेंद्र से जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो पता चला कि ये फोन कश्मीर सिंह ने भीम बहादुर को किए। हत्या से पहले भी जितेंद्र के फोन से ही आरोपी ने भीम बहादुर को फोन किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर पर नील के निशान थे। शुरूआती जांच में पाया जा रहा है कि किसी डंडे आदि से भीम बहादुर के साथ मारपीट की गई। हालांकि हत्या में किस चीज का प्रयोग किया गया, वह आरोपी की निशानदेही पर अभी बरामद होना बाकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।
.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed