{"_id":"638b9184a1999d2d872fda28","slug":"sirmaur-news-one-person-died-and-four-injured-in-car-accident-in-ronhaat-kupvi-road-sirmaur-nahan-news-sml429760835","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खाई में लुढ़की बारातियों की कार; एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खाई में लुढ़की बारातियों की कार; एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
जिला सिरमौर व शिमला के सीमांत क्षेत्र धार चांदना कैंची के समीप गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त आल्ट?
- फोटो : NAHAN
रोनहाट (सिरमौर)। सिरमौर और शिमला जिला के सीमांत क्षेत्र धार चांदना कैंची के समीप बारातियों की एक कार लुढ़कने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार देर शाम रोनहाट-कुपवी सड़क पर धारचांदना कैंची के समीप हुआ।
मृतक की पहचान मेघ राज पुत्र मदन सिंह (35) निवासी गांव धारचांदना, तहसील कुपवी जिला शिमला के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान रिंकु पुत्र भगत सिंह (24), शौर्य उर्फ काकू पुत्र अत्तर सिंह (17), राई सिंह पुत्र मोही राम (52) और जगदीश राणा पुत्र छज्जू राम (31) के रूप में हुई है। सभी घायल धारचांदना के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार सभी लोग बारात के साथ गांव बाग (कुपवी) में शादी समारोह में शिरकत करके वापस धार चांदना जा रहे थे। इसी बीच धार कैंची के पास कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गई। आल्टो कार (एचपी8सी-0133) में एक ही गांव के पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही अन्य वाहनों में सवार बारातियों ने राहत व बचाव कार्य चलाकर घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से रोनहाट अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में ताला लगा होने के कारण एक घायल युवक को नेरवा अस्पताल जबकि चार अन्य घायलों को शिलाई अस्पताल ले जाया गया। शिलाई अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक युवक की मौत हो गई थी। नेरवा और शिलाई अस्पतालों में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन और आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
कुपवी के एसडीएम नारायण चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 10,000 रुपये जबकि घायल को 5000-5000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। उधर, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

फाइल-15 मेघ राज। (फाइल फोटो)- फोटो : NAHAN