फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news in ponta sahib hospital senior doctors continues pen down strike for their demands on friday 7 october 2022

पांवटा सिविल अस्पताल में मांगों को लेकर डेेढ़ घंटे पेन डाउन हड़ताल

Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news in ponta sahib hospital senior doctors  continues pen down strike for their demands on friday 7 october 2022
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पेन डाउन हड़ताल के दौरान चिकित्सक। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक डेढ़ घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहे। इस बीच मरीजों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं इस बीच जारी रखीं गईं।
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे चिकित्सकों ने कहा कि स्वास्थ्य निदेशक की सेवानिवृत्ति के बाद भी इस पद को नहीं भरा गया है। इस पद को संयुक्त निदेशकों में से किसी एक को पदोन्नति देकर भरा जाए। चिकित्सक के प्रशासनिक पदों पर सेवा विस्तार न करने के साथ अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों के ग्रेड पे अदा करने की मांग भी काफी समय से की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हड़ताल में शामिल रहे सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन, सुधी गुप्ता,
डॉ. चंदर मल्होत्रा, डॉ. एवी राघव, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. कमाल पाशा, डॉ. तपेंद्र ठाकुर, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. पीयूष तिवारी, मीनाक्षी, डॉ. हरीश, डॉ. तुषार, डॉ. मोनीषा, रिचा व डॉ. प्रियंका समेत चिकित्सा अधिकारी संघ के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश संघ के आह्वान पर शुक्रवार और शनिवार को डेढ़ घंटे की पेन डाउन हड़ताल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगों के अलावा भी नए वेतन आयोग में चिकित्सकों को 4-9-14 को टाइम स्केल बहाल करना, विशेषज्ञ स्नातकोत्तर चिकित्सकों के भत्ते की राशि को बढ़ाना, मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे फैकल्टी सदस्यों को भी अकादमिक भत्ता देना व अन्य मांगें भी शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बीते फरवरी माह में चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया था। उसके बाद गठित की गई कमेटी के कोई भी ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं।

ऐसे में परिणामस्वरूप चिकित्सकों को मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि पेन डाउन हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed