फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news case and othres thing stolen in thari mata temple in ponta sahib

Sirmour News: ठाहरी माता के मंदिर में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news case and othres thing stolen in thari mata temple in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमरऊ स्थित ठाहरी माता मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने ठाहरी माता मंदिर प्रबंधन समिति कमरऊ के प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सौंपी शिकायत में समिति के प्रबंधक जगदीश तोमर ने बताया कि 19 नवंबर की रात करीब 10-11 बजे मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर गल्ले से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच के बाद समिति ने पाया कि शातिर दानपात्र से चढ़ावे की राशि निकालकर ले गया और दानपात्र को वापस उसी स्थान पर रख दिया। ये सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है और चोरी करने वाले व्यक्ति की भी पहचान की गई है। मंदिर से चोरी की गई राशि 10,000-12,000 के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन

डीएसपी रमाकांत ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुरुवाला पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed