फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news above 80 years senior citizen cast their vote by post ballet in sirmaur on saturday

जिले में दूसरे दिन भी बुजुर्ग-दिव्यांगों ने किया मतदान

Sat, 05 Nov 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news above 80 years  senior citizen cast their vote by post ballet in sirmaur on saturday
नाहन के अमरपुर मोहल्ला में मत का प्रयोग करते 87 वर्षीय ठाकुर रुपेंद्र सिंह तोमर। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों नाहन, पच्छाद, पांवटा साहिब, शिलाई व रेणुकाजी में शनिवार को दूसरे दिन भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया जारी रही। जहां 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे ही लोकतंत्र के पर्व में अपनी आहुति डाली। संबंधित वर्ग में मतदान को लेकर उत्साह भी देखा गया।
विज्ञापन

बता दें कि पहली बार निर्वाचन आयोग ने बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए बाकायदा निर्वाचन विभाग की टीमें फोन पर पहले सूचित करने के बाद घरद्वार पर ही पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

पहले दिन शुक्रवार को जिले में 1,287 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मत डाले। इसमें पच्छाद में 550, रेणुकाजी में 473 और शिलाई में 264 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नाहन व पांवटा साहिब में मतदान नहीं हो सका। शनिवार को पांचों विस क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन कितने मतदाताओं ने अपने मत डाले, उसकी रिपोर्ट देर रात तक ही निर्वाचन विभाग को उपलब्ध हुई। इन मतों की गणना भी विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन 8 दिसंबर को ही होगी।

...
ददाहू में शत-प्रतिशत मतदान
ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ददाहू के दोनों मतदान केंद्रों के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के शत-प्रतिशत 14 वृद्ध मतदाताओं ने शनिवार को घर बैठे ही मतदान किया। मतदान केंद्र एक में 5 और मतदान केंद्र दो में 9 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं। इन्होंने घर बैठे ही मतदान किया।

नाहन में पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करतीं बुजुर्ग महिला मतदाता। संवाद

नाहन में पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करतीं बुजुर्ग महिला मतदाता। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed