फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirgul mela begin in nohradhaar

Sirmour News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में डीएवी नौहराधार बना विजेता

Mon, 27 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
sirgul mela begin in nohradhaar
ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।
वाॅलीबाल प्रतियोगिता में डीएवी नौहराधार बना विजेता
विज्ञापन

मुकाबले में कफराडी को 2-1 से हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
नौहराधार के गेलियों में शुरू हुआ शिरगुल महाराज का प्रसिद्ध मेला

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के नौहराधार गेलियो में शिरगुल महाराज का प्रसिद्ध मेला आरंभ हो गया। रविवार को शुरू हुए इस मेले की छड़ी और वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा मेला स्थल तक निकाली गई। इस मेले में शिरगुल महाराज देवामानल, विजट महाराज की छड़ी आती है और तीन दिन तक मेले में मेलार्थियों को अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
सिरमौर जिले के अलावा शिमला और उत्तराखंड के जौनसार बाबर से भी भारी संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं। इस मेले में बाहरी राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड, उतरप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ के अलावा विभिन्न जिलों से व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हुई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मेले में हर वर्ष मंत्री और बड़े नेता आते हैं जिससे मेले के बहाने क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलता है। मगर इस बार चुनाव व व्यस्तता के चलते नेताओं का आना नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने सबसे पहले शिरगुल महिमा से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पहाड़ी गीतों पर नृत्य कर दर्शक भी नाचने पर मजबूर हो गए। इसके बाद नन्हे छात्राओं ने सिरमौरी भरतरी गाकर नौजवान बुजुर्गों को नचा दिया। सभी कलाकारों ने लोगों का ऐसा समां बांधा कि लोग कार्यक्रम समाप्त होने तक पंडाल में ही डटे रहे।

इस दौरान वाॅलीबाल प्रतियोगिता में डीएवी नौहराधार ने कफराडी को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, नौहराधार ने बोगधार को 2-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई, शावगा ने नौहराधार दो को 2-1 से हराया व अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर ज्योति प्रकाश, गुमान सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, हेतराम भारद्वाज, अशोक चौहान, बिजेंद्र चौहान, सुरेश चौहान, भगत सिंह चौहान, अतर सिंह, आदि गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के पाब गांव में आराध्य शिरगुल महाराज मेले के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed