{"_id":"69eb51a4a13c8d1721083fd6","slug":"singer-kapil-sharma-found-jewllery-and-case-on-road-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177117-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लाखों की ज्वेलरी और नकदी से गायक कपिल शर्मा का नहीं डोला ईमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लाखों की ज्वेलरी और नकदी से गायक कपिल शर्मा का नहीं डोला ईमान
विज्ञापन
हिमाचल के प्रसिद्ध गायक कपिल शर्मा और उनकी टीम ज्वेलरी और कैश से भरा बैग लौटाते हुए। स्रोत ग्रा
-हिमाचल के प्रसिद्ध गायक कपिल शर्मा और उनकी टीम ने ईमानदारी की पेश की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बड़वास और सतौन के बीच प्रसिद्ध लोक गायक कपिल शर्मा और उनकी टीम नेशनल हाईवे- 707 पर सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क के बीच में ज्वेलरी और नकदी से भरा थैला दिखाई दिया। कपिल शर्मा ने गाड़ी चालक को गाड़ी रोकने को कहा तथा सड़क पर पड़े थैले को उठाया। गाड़ी में थैले को खोलकर देखा कि उसमें लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी सहित कागजात थे।
फिर कपिल शर्मा गाड़ी में आगे निकलने लगे कि 2 किलोमीटर की दूरी पर ही देखा कि कुछ महिलाएं टॉर्च लगाकर सड़क पर खोए हुए थैले को ढूंढ रही थीं। कपिल शर्मा ने गाड़ी रोककर उनसे पूछा कि क्या ढूंढ रहे हो तो महिलाओं ने बताया कि चलती गाड़ी की अचानक डिक्की खुल गई थी और उनका एक थैला सड़क पर गिर गया है। इसमें लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी सहित जरूरी कागजात थे।
इसके बाद कपिल शर्मा ने सड़क पर मिला थैला महिलाओं को दिखाया तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कपिल शर्मा ने ज्वेलरी से भरा थैला महिलाओं को सौंपा तथा महिलाओं ने प्रसिद्ध गायक कपिल शर्मा सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। शर्मा और उनकी पूरी टीम ने ईमानदारी की नई मिसाल कायम की।
विज्ञापन
संवाद