फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ponta congress meeting

Sirmour News: बूथ मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, 106 केंद्रों पर संगठन खड़ा करने का संकल्प

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
ponta congress meeting
-मंडल बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को बताया सर्वोच्च
विज्ञापन

-मंडल अध्यक्ष हरप्रीत रतन बोले- घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं, भाजपा पर लगाया गुमराह करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पांवटा साहिब कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस मंडल पांवटा साहिब की बैठक मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी को मजबूत करें और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में संगठन के 106 प्रमुख बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी हित में कार्य करना होगा। कांग्रेस का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधते हुए रतन ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह करने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा काम कम और बातें ज्यादा करती है, जबकि कांग्रेस सरकार जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

बैठक में पार्टी प्रभारी धर्मेंद्र धामी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, मनीष तोमर, अविनीत लाम्बा, रोहताश नागिया, असगर अली, राजेंद्र नेगी, राजेंद्र शर्मा, अश्वनी शर्मा, धनवान कपूर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed