{"_id":"6aa5521368bf3815990bb0b7","slug":"pta-election-in-ponta-college-nahan-news-c-177-1-nhn1001-188769-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: श्यामलाल पुंडीर सर्वसम्मति से पीटीए प्रधान निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: श्यामलाल पुंडीर सर्वसम्मति से पीटीए प्रधान निर्वाचित
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आम सभा के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान की अध्यक्षता में हुई सभा में पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
प्राचार्य ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्यामलाल पुंडीर को पीटीए का अध्यक्ष चुना। वहीं, महेंद्र कपूर को उपाध्यक्ष, डॉ. सुशील तोमर को सचिव, प्रवेश कुमार को संयुक्त सचिव तथा रूप सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा मोहन तोमर, नियति ठाकुर, प्रो. विमी रानी, प्रो. अमिता जोशी और प्रो. कमलेश शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने महाविद्यालय और विद्यार्थियों के हित में पीटीए की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी महाविद्यालय प्रशासन, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की प्रतिबद्धता जताई।-- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान की अध्यक्षता में हुई सभा में पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
प्राचार्य ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्यामलाल पुंडीर को पीटीए का अध्यक्ष चुना। वहीं, महेंद्र कपूर को उपाध्यक्ष, डॉ. सुशील तोमर को सचिव, प्रवेश कुमार को संयुक्त सचिव तथा रूप सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा मोहन तोमर, नियति ठाकुर, प्रो. विमी रानी, प्रो. अमिता जोशी और प्रो. कमलेश शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने महाविद्यालय और विद्यार्थियों के हित में पीटीए की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी महाविद्यालय प्रशासन, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन