फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swine flu cases in ponta

Sirmour News: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू की दस्तक, चार मरीज पॉजिटिव

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
swine flu cases in ponta
-सिविल अस्पताल में एक साथ सामने आए मामले, सभी को आइसोलेशन वार्ड में किया शिफ्ट
विज्ञापन

-बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बाद कराए गए थे सैंपल, सभी की हालत स्थिर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पिछले चार दिनों के भीतर स्वाइन फ्लू के चार पॉजिटिव मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चारों मरीज अलग-अलग क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचे थे और उन्हें बुखार, खांसी तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल चारों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
पिछले चार दिनों में चार मरीज इन लक्षणों के साथ सिविल अस्पताल में भर्ती हुए। चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर एहतियातन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट आने पर चारों मरीज संक्रमित पाए गए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मरीजों को सामान्य वार्ड से हटाकर अलग वार्ड में उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से संक्रमित मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में मरीजों की आवाजाही और संक्रमण की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी एवी राघव ने बताया कि चार मरीजों की स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।


----
लक्षण दिखें तो लापरवाही न बरतें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करने, हाथों की नियमित सफाई रखने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने जैसे एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए। बुखार, लगातार खांसी, जुकाम या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed