फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shyam sankiratn utsav in ponta

Sirmour News: करके इशारो बुलाय गई रे, बरसाने की छोरी... भजन पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त

Sun, 18 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
shyam sankiratn utsav in ponta
मारुती नंदन, परविंदर पलक और पदम-कैशव की जोड़ी की मधुर भजन प्रस्तुति
विज्ञापन

श्याम सखा मंडल पांवटा साहिब की ओर से श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में श्याम सखा मंडल पांवटा साहिब की ओर से श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायक मारुति नंदन, पदम व केशव गर्ग तथा परविंदर पलक ने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबाया।
शनिवार रात को सबसे पहले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पांवटा साहिब के पदम गर्ग-कैशव गर्ग की जोड़ी ने भजन कीर्तन प्रस्तुति से श्रद्धा और भक्ति के रस में भक्तों को डूबो दिया। पांवटा साहिब की इस जोड़ी ने एक के बाद एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद बरेली से पहुंचे भजन गायक मारुती नंदन ने करके इशारो बुलाय गई रे, बरसाने की छोरी और तान बान के धारे, तीनों बान चलाओ ने, बरसाना में बरसात, मेरी राधा राधा समेत कई भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

अंत में फतेहाबाद से पहुंची परविंदर पलक के भजन गायन से तो भक्तों व गायिका के बीच प्रभु भक्ति का अद्भुत संगम व सेतू देखने को मिलेगा। इस दौरान बीकानेर मिष्ठान भंडार की तरफ से छप्पन भोग सेवा व मां शाकुंभरी वाटर की तरफ से जल सेवा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed