फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shortage of staff in iph department silai

आईपीएच उपमंडल शिलाई में दर्जनों पद रिक्त, लोग परेशान

Sat, 02 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Sat, 02 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
shortage of staff in iph department silai
पानी पर खुलासा

 आईपीएच उपमंडल शिलाई में पिछले कई वर्षों से स्टाफ का भारी टोटा चल रहा है, जिस कारण विभागीय अधिकारियों ने फिल्ड स्टाफ के बेलदारों को कार्यालय में बिठा दिया है जिससे फिल्ड के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपमंडल में कनिष्ठ अभियंता, वर्क निरीक्षक, फीटर, पंप ऑपरेटर व सर्वेयर के 13 तथा बेलदारों के 30 पद रिक्त पड़े हुए हैं।

विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्र में पेयजल की किल्लत चल रही है। वर्तमान में 4 बेलदार कार्यालय तथा 1 बेलदार अधिकारी के घर खलासी का कार्य कर रहा है। शिलाई उपमंडल कार्यालय में 3 दर्जन से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं। स्टाफ के अभाव में लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कार्यालय में तैनात बेलदारों को फिल्ड में भेजने की मांग की है जिससे फिल्ड का कार्य भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन



ग्रामीण कपिल कुमार, अमित, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, इंद्र सिंह व सुंदर सिंह आदि ने बताया कि नेड़ा खड्ड उठाऊ पेयजल योजना से शिलाई से जुड़ी अन्य गांवों को जाने वाली पेयजल लाइनों में जब पानी छोड़ा जाता है तो कई जगहों पर पाइप लाइनों में लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बहता है जिसे ठीक करने के लिए बेलदार तक नहीं है। उन्होंने बताया कि जब इस बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया जाता है तो वह स्टाफ की कमी का हवाला देकर पल्लू झाड़ लेते हैं। इस कारण पानी के लीकेज को ठीक नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर विभाग के सहायक अभियंता नितिन चुनौरी ने उपमंडल में तीन दर्जन से अधिक पद रिक्त होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिल्ड के कुछ कर्मचारियों को कार्यालय का कार्य सुचारु रुप से चलाने के लिए ऑफिस में लगाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed