फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shops covered with snow

बर्फ में दबीं दुकानें, मंदिर और सराय ही आ रहीं नजर

Fri, 28 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
shops  covered with snow
चूड़धार में बर्फ में मंदिर और सराय। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। 18 फीट बर्फ के बीच चूड़धार चोटी पर स्वामी कमलानंद गिरि अकेले ही अपने आश्रम में साधना में लीन हैं। चूड़धार में भारी बर्फबारी से सभी दुकानें व ढाबे पूरी तरह दब चुके हैं। वहां सिर्फ मंदिर व सराय ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चूड़धार से बर्फबारी की ताजा तस्वीरें स्वामी कमलानंद ने शेयर कीं। इसके बाद स्वामी के स्वस्थ व सकुशल होने की बात सामने आई। दरअसल, चूड़धार में रहे स्वामी कमलानंद गिरि से 12 दिन से कोई संपर्क नहीं हो रहा था। इस कारण चूडेश्वर सेवा समिति से जुड़े लोग भी स्वामी को लेकर काफी चिंतित थे। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद स्वामी के कुशलक्षेम को लेकर लोगों की चिंताएं भी बढ़ रही थीं। जबसे चूड़धार में बर्फबारी शुरू हुई थी तभी से समिति के पदाधिकारी उनसे संपर्क साधने में जुटे हुए थे। काफी प्रयास के बावजूद भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम स्वामी कमलानंद ने फोन रिसीव किया और जानकारी दी कि वह चूड़धार में अकेले ही रह रहे हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि चूड़धार में अब तक करीब 18 फीट बर्फ गिर चुकी है। चूड़धार में सभी दुकानें व ढाबे पूरी तरह से बर्फ में दब गए हैं। वहां पर अब मंदिर व सराय को छोड़कर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। स्वामी ने बताया कि चूड़धार में बिजली दो माह से गुल है। पेयजल योजनाएं तीन महीने से जाम हैं। चूडेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिन से लगातार स्वामी से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे। उनके सकुशल होने का समाचार मिलने से भक्त खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed