Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shopkeeper

व्यापारियों के फायदे के लिए निष्क्रिय किए सरकारी नियम

Wed, 19 Feb 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने हिमाचल प्रदेश सरकार के आवश्यक वस्तुओं पर नियंत्रण के लिए बने तीन नियमों को निष्क्रिय करने का कड़ा विरोध किया है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला प्रधान सुनील ठाकुर ने यहां जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार ने जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश, हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्य निर्धारित एवं सूचित आदेश, ट्रेड आर्टिकल 1981 को निष्क्रिय कर दिया है। इन नियमों से सरकार खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर पूरा नियंत्रण रखती थी। इन नियमों के तहत सभी दुकानदारों के लिए आवश्यक था कि वह अनाज, फल, सब्जी आदि की कीमतों की मूल्य सूची दुकान पर लगाएं। आपूर्ति निगम के अधिकारी किसी भी व्यापारिक परिसर की तलाशी लेने में समर्थ थे और रिकार्ड भी जांच सकते थे। उपरोक्त नियमों के रहते मुनाफाखोरी की प्रतिशत मात्रा निश्चित थी।
विज्ञापन

सुनील शर्मा ने कहा कि ग्राहक पंचायत सरकार की इस अधिसूचना का कड़ा विरोध करती है। यह अधिसूचना ग्राहक विरोधी एवं गरीब विरोधी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अधिसूचना व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाइ गई है। यह व्यापारियों के साथ सांठ-गांठ कर गरीब नागरिकों को लूटने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि यह अधिसूचना शीघ्र वापस ली जाए। अन्यथा ग्राहक पंचायत के बैनर तले प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed