{"_id":"6876529a7923adeb6a0b719f","slug":"shiv-puraan-katha-in-geeta-bhavan-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-154874-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र श्रावण मास में शिव महापुराण कथा जरूर सुने : पंडित वेदमित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र श्रावण मास में शिव महापुराण कथा जरूर सुने : पंडित वेदमित्र
विज्ञापन
गीता भवन पांवटा साहिब में भगवान श्री शिव पुराण कथा श्रवण करते भक्तगण: संवाद
पवित्र श्रावण मास में शिव महापुराण कथा जरूर सुने : पंडित वेदमित्र
पांवटा साहिब गीता भवन में भगवान शिव महापुराण कथा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गीता भवन पांवटा साहिब में मंगलवार को खूब आस्था की बयार बही। कथा वाचक पंडित वेदमित्र ने श्री शिव महापुराण कथा स्तुति का बखान किया। कथा के उपरांत गीता भवन मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया।
कथा वाचक पंडित वेदमित्र ने मंगलवार को कथा में नारद और ब्रह्मा जी का संवाद और भगवान शिव जी के स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण में बताया गया है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश ये तीनों देवता भगवान शिव के अंग से ही उत्पन्न हुए हैं। शिव महापुराण कथा मन तथा कानों को प्रिय लगने वाली और संपूर्ण मनोरथ को देने वाली बताई गई है। महर्षि नारद आदि मुनियों ने भी श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा और शिव महापुराण कथा श्रवण की थी। इसलिए हम सब भक्तों को भी भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
हर वर्ष श्रावण मास में शिव महापुराण कथा अवश्य सुननी चाहिए। मंगलवार देर शाम को शिव महापुराण के उपरांत महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान सनातन धर्म सभा पांवटा इकाई, गीता भवन मंदिर प्रबंधन एवं महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
संवाद