{"_id":"6af1bc8c1a6d21eef807f211","slug":"shirgul-and-vijat-maharaj-commety-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1013-193705-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिरगुल महाराज की पालकी सवा 11 किलो चांदी से बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिरगुल महाराज की पालकी सवा 11 किलो चांदी से बनेगी
विज्ञापन
आंजभोज क्षेत्र के धनला में शिरगुल महाराज मंदिर प्रांगण में बैठक में उपस्थित सेवादार एवं मंदिर क
आगामी संक्रांति से शुरू होगा निर्माण कार्य, मंदिर कमेटी ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। शिरगुल महाराज एवं विजट महाराज मंदिर धनला में मंदिर कमेटी की बैठक अध्यक्ष हिरदा राम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों सहित धनला गांव के लोगों ने भाग लिया। बैठक में शिरगुल महाराज की पालकी के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाराज के आदेशानुसार पालकी निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
कमेटी अध्यक्ष हिरदा राम चौहान, भंडारी जाति राम, बलबीर नंबरदार, रणदीप पुंडीर, नरेंद्र परमार, राजेंद्र नेगी, गंगा राम पुंडीर, दीप चंद बनली, संतराम चौहान ठूंढू और श्याम सिंह तोमर ने बताया कि शिरगुल महाराज की पालकी सवा 11 किलो चांदी से तैयार की जाएगी। पालकी निर्माण का कार्य आगामी संक्रांति के दिन से शुरू होगा।
मंदिर कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पावन कार्य में अपनी सामर्थ्य के अनुसार अंशदान देने और सहयोग करने की अपील की है। कमेटी ने कहा कि सभी के सहयोग से महाराज की भव्य पालकी का निर्माण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न किया जाएगा।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। शिरगुल महाराज एवं विजट महाराज मंदिर धनला में मंदिर कमेटी की बैठक अध्यक्ष हिरदा राम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों सहित धनला गांव के लोगों ने भाग लिया। बैठक में शिरगुल महाराज की पालकी के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाराज के आदेशानुसार पालकी निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
कमेटी अध्यक्ष हिरदा राम चौहान, भंडारी जाति राम, बलबीर नंबरदार, रणदीप पुंडीर, नरेंद्र परमार, राजेंद्र नेगी, गंगा राम पुंडीर, दीप चंद बनली, संतराम चौहान ठूंढू और श्याम सिंह तोमर ने बताया कि शिरगुल महाराज की पालकी सवा 11 किलो चांदी से तैयार की जाएगी। पालकी निर्माण का कार्य आगामी संक्रांति के दिन से शुरू होगा।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पावन कार्य में अपनी सामर्थ्य के अनुसार अंशदान देने और सहयोग करने की अपील की है। कमेटी ने कहा कि सभी के सहयोग से महाराज की भव्य पालकी का निर्माण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन