{"_id":"6af45869b7092afbae0a62e1","slug":"diwali-dhamaka-culture-program-in-nohradhaar-nahan-news-c-177-1-nhn1002-193856-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नौहराधार में दिवाली धमाका की धूम, बूढ़ा और हारुल नृत्य ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नौहराधार में दिवाली धमाका की धूम, बूढ़ा और हारुल नृत्य ने बांधा समां
विज्ञापन
नौहराधार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: ग्रामीण
-पारंपरिक लोकनृत्यों पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक, पहाड़ी कलाकारों ने जमाया रंग
-दलजीत सिंह, विवेक राजटा, श्रुति शर्मा और उपास्या चंदेल की प्रस्तुतियों को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में समस्त नवयुवक मंडल नौहराधार की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या दिवाली धमाका धूमधाम से संपन्न हुई। ग्राम पंचायत नौहराधार के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में लोक संस्कृति और पहाड़ी परंपराओं की खूब धूम रही। देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा और दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक बूढ़ा और हारुल नृत्य रहे। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी इन प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में गवाहा पंचायत प्रधान करनजीत अत्री और रंजना अत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी जगमोहन शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कलाकार दलजीत सिंह, विवेक राजटा, श्रुति शर्मा और उपास्या चंदेल ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। स्थानीय गायक रणवीर चौहान थापा, कमलराज चौहान और अजय चौहान ने पहाड़ी गीतों से खूब रंग जमाया। रुद्रा बैंड की लाइव प्रस्तुति और किरण शर्मा डांस ग्रुप सोलन के नृत्य ने भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। दिवाली पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने क्षेत्रवासियों को मनोरंजन के साथ अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया।-- -- -
विज्ञापन
बदलाव:
कोई बदलाव नहीं
विज्ञापन
-दलजीत सिंह, विवेक राजटा, श्रुति शर्मा और उपास्या चंदेल की प्रस्तुतियों को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में समस्त नवयुवक मंडल नौहराधार की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या दिवाली धमाका धूमधाम से संपन्न हुई। ग्राम पंचायत नौहराधार के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में लोक संस्कृति और पहाड़ी परंपराओं की खूब धूम रही। देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा और दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक बूढ़ा और हारुल नृत्य रहे। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी इन प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में गवाहा पंचायत प्रधान करनजीत अत्री और रंजना अत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी जगमोहन शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
कलाकार दलजीत सिंह, विवेक राजटा, श्रुति शर्मा और उपास्या चंदेल ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। स्थानीय गायक रणवीर चौहान थापा, कमलराज चौहान और अजय चौहान ने पहाड़ी गीतों से खूब रंग जमाया। रुद्रा बैंड की लाइव प्रस्तुति और किरण शर्मा डांस ग्रुप सोलन के नृत्य ने भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। दिवाली पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने क्षेत्रवासियों को मनोरंजन के साथ अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया।
विज्ञापन
बदलाव:
कोई बदलाव नहीं

नौहराधार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: ग्रामीण