Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   division of pachad

Sirmour News: राजगढ़ को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग तेज, पच्छाद के बंटवारे की उठी आवाज

Thu, 12 Nov 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
division of pachad
जगदीश चंद। ग्राउंड रिपोर्ट। नैनाटिक्कर खबर।
ग्राउंड रिपोर्ट: सचित्र--
विज्ञापन


भेखानंद वर्धन
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में नए जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सिरमौर के राजगढ़ को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के भौगोलिक विस्तार, पंचायतों की अधिक संख्या और दुर्गम क्षेत्रों तक जनप्रतिनिधियों की सीमित पहुंच को देखते हुए स्थानीय लोग इसके विभाजन को समय की जरूरत बता रहे हैं। लोगों का तर्क है कि वर्तमान में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक पंचायतें शामिल हैं और मतदाताओं की संख्या 70 हजार से अधिक बताई जा रही है। सराहां मुख्यालय से दूरदराज के गांवों तक पहुंचना जनप्रतिनिधियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। कई गांवों से मुख्यालय पहुंचने में तीन से चार घंटे तक लग जाते हैं। ऐसे में लोगों को अपनी समस्याएं विधायक तक पहुंचाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उनका मानना है कि राजगढ़ को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा मिलने से जनप्रतिनिधि की जनता तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जा सकेगा।
--बॉक्स
प्रशासनिक ढांचा मौजूद, विकास को मिल सकती है नई दिशा
राजगढ़ को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने के पक्ष में स्थानीय लोग वहां पहले से उपलब्ध प्रशासनिक सुविधाओं को भी मजबूत आधार मानते हैं। राजगढ़ में एसडीएम, बीडीओ कार्यालय, अस्पताल, डिग्री कॉलेज और विभिन्न विभागों के कार्यालय मौजूद हैं। क्षेत्र में तहसील और विकास खंड का ढांचा भी स्थापित है। लोगों का कहना है कि अलग विधानसभा क्षेत्र बनने से राजगढ़ की सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन

राजगढ़ की पहचान बागवानी, विशेषकर सेब और आड़ू उत्पादन के लिए भी है। वहीं हरिपुरधार, नौहराधार और चूड़धार जैसे पर्यटन स्थलों के विकास की संभावनाएं भी मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अलग विधानसभा क्षेत्र बनने से बागवानी और पर्यटन को प्राथमिकता मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं के शिमला, सोलन और चंडीगढ़ की ओर पलायन को रोकने में मदद मिल सकती है। हालांकि, नए विधानसभा क्षेत्र का गठन परिसीमन की सांविधानिक प्रक्रिया और निर्धारित मानकों के अधीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
नैनाटिक्कर के साथ लगते दभाड़ा गांव के गणेश दत्त ने कहा कि राजगढ़ को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाना विकास की दृष्टि से उचित है। यह मांग लंबे समय से चर्चा में है और वह इसका समर्थन करते हैं।

शीना पंचायत के जगदीश चंद के अनुसार पच्छाद का विभाजन कर राजगढ़ को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने का समय आ गया है।
नैनाटिक्कर के महेंद्र गौतम ने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को सुविधाएं मिलेंगी और अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधि तक पहुंचाना आसान होगा।
नैनाटिक्कर व्यापार मंडल की प्रधान निर्मला देवी ने इसे जायज मांग बताते हुए कहा कि अलग विधानसभा क्षेत्र बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पच्छाद का भौगोलिक विस्तार विशेष रूप से बड़ा है। ऐसे में प्रस्तावित परिसीमन के दौरान राजगढ़ की मांग पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस मांग को केवल राजनीतिक चर्चा तक सीमित न रखकर विकास और जनसुविधाओं के नजरिए से भी देखेगी।------------

----संवाद

जगदीश चंद। ग्राउंड रिपोर्ट। नैनाटिक्कर खबर।

जगदीश चंद। ग्राउंड रिपोर्ट। नैनाटिक्कर खबर।

जगदीश चंद। ग्राउंड रिपोर्ट। नैनाटिक्कर खबर।

जगदीश चंद। ग्राउंड रिपोर्ट। नैनाटिक्कर खबर।

जगदीश चंद। ग्राउंड रिपोर्ट। नैनाटिक्कर खबर।

जगदीश चंद। ग्राउंड रिपोर्ट। नैनाटिक्कर खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed