Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhai dooj in sirmaur

Sirmour News: बहनों ने तिलक लगाकर मांगी भाइयों की लंबी उम्र की दुआ, मुफ्त बस सेवा का भी उठाया लाभ

Thu, 12 Nov 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
bhai dooj in sirmaur
नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/रोनहाट/सराहां/ददाहू(सिरमौर)। जिला सिरमौर में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार और शगुन देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। पर्व को लेकर जिलेभर में खासा उत्साह देखने को मिला।

भैया दूज पर विवाहित महिलाएं अपने मायके पहुंचीं और भाइयों को तिलक लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान घरों में दिनभर मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। उनके स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए गए। वहीं, बच्चों ने भी पर्व का खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन


भैया दूज पर सरकार की मुफ्त बस सेवा का महिलाओं ने लाभ उठाया। सुबह से ही बस अड्डों पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ लेकर अपने मायके और अन्य गंतव्यों तक सफर किया। जहां ग्रामीण इलाकों में इक्का-दुक्का बसें ही चलती हैं, वहां भी महिलाओं में मुफ्त यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भैया दूज के चलते नाहन सहित जिले के विभिन्न बाजारों में खूब चहल-पहल रही। लोगों ने मिठाइयों और अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। पर्व के चलते बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। जिले के धारटीधार, सैनधार और गिरिपार क्षेत्रों में भैया दूज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। धारटीधार और सैनधार क्षेत्र में दामाद अपनी ससुराल पहुंचे और सास-ससुर को दिवाली की भेंट भेंट की। ससुराल पक्ष ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


क्षेत्र में इस परंपरा का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, भैया दूज के दिन दामाद चावल और अखरोट की भेंट लेकर ससुराल पहुंचते हैं। शाम को भोजन करने से पहले वे इस परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसके बाद ही खील-बताशे और मूड़ी का आनंद लिया जाता है। इस तरह जिलेभर में भैया दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों और लोक परंपराओं की मिठास के बीच मनाया गया।------

नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद

नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद

नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद

नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद

नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद

नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद

नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद

नाहन में भैया दूज पूर्व पर अपने भाई की आरती उतारती बहनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed