Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti beautyparler training for women

Sirmour News: हुनर से मजबूत होगी महिलाओं की आर्थिकी, स्वरोजगार के लिए मिलेगा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
uco rseti beautyparler training for women
महिला बीट--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोडऩे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सिरमौर की ओर से दिसंबर में 35 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं एवं युवतियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर स्वरोजगार अपना सकेंगी और परिवार की आमदनी बढ़ाने में भी योगदान दे सकेंगी।

संस्थान के अनुसार प्रशिक्षण में 18 से 50 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकती हैं। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। उनके रहने, खाने और प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से निशुल्क की जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के साथ-साथ स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्राप्त करने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


संकाय सदस्य मनीषा चौहान और तान्या भाटिया ने बताया कि 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक जानकारियां दी जाएंगी। इसमें फेशियल, त्वचा की देखभाल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कटिंग, हेयर कलरिंग, मेहंदी और नेल आर्ट जैसी विधाओं का प्रशिक्षण शामिल रहेगा। इसके अलावा महिलाओं को सैलून प्रबंधन, ग्राहक सेवा और व्यवसाय संचालन के गुर भी सिखाए जाएंगे। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं घर से ही ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर सकती हैं या अपने स्तर पर सैलून स्थापित कर आय का साधन विकसित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं। इच्छुक महिलाएं आधार कार्ड, राशन कार्ड और शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र की छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवाकर आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए यूको आरसेटी सिरमौर, निकट गवर्नमेंट आईटीआई, शिमला रोड नाहन में सोमवार से शनिवार सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed