{"_id":"64caa5bc348e58999a09af54","slug":"shimla-parvanoo-road-close-and-traffic-divert-to-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1027-5089-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिमला-चंडीगढ़ फोरलेन बंद होने से नाहन एनएच पर तबदील हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिमला-चंडीगढ़ फोरलेन बंद होने से नाहन एनएच पर तबदील हुआ यातायात
विज्ञापन
जिला सोलन में फोरलेन बंद होने के बाद वाहन चालकों की सुविधा को सिरमौर पुलिस की ओर से जारी किया र
सचित्र
शिमला-चंडीगढ़ फोरलेन बंद होने से नाहन एनएच पर तबदील हुआ यातायात
नाहन में जाम से निपटने के लिए सिरमौर पुलिस ने तैनात किए अतिरिक्त कर्मी
सिरमौर पुलिस ने रूट प्लान के साथ वाहन चालकों के लिए जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिमला-परमाणु-चंडीगढ़ फोरलेन बंद होने से सोलन पुलिस ने भारी वाहनों को कुमारहट्टी-नाहन एनएच पर तबदील (डायवर्ट) किया है।
लिहाजा पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़ व हरियाणा जाने वाले वाहनों सहित हरिद्वार व चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें भी नाहन होकर गुजरीं। वहीं, शिमला व चौपाल सहित अन्य स्थानों से दिल्ली की ओर जाने वाले सेब के वाहन भी नाहन होकर जा रहे हैं।
इसको लेकर सिरमौर पुलिस ने जाम से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। वाहन चालकों के लिए सिरमौर पुलिस ने एडवाइजरी व रूट प्लान भी जारी किया है। साथ ही नाहन शहर के अलग-अलग हिस्सों में 10 कर्मी भी तैनात किए हैं ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। बुधवार को सिरमौर पुलिस ने पुलिस थाना सराहां, नाहन और कालाअंब में जवानों की अतिरिक्त तैनाती की।
यातायात तबदील होने के कारण बुधवार को नाहन शहर में बीच-बीच में जाम की स्थिति बनी रही। जगह-जगह पुलिस बल तैनात होने से थोड़े समय बाद ही जाम खोला गया।
डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि शिमला-चंडीगढ़ फोरलेन बंद होने से कुछ ट्रैफिक कुमारहट्टी-नाहन एनएच पर तबदील (डायवर्ट) हुआ है। इस रूट पर सभी थानों को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नाहन में जाम की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए हैं।