पांवटा/ शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश भर में नई पंचायतों का गठन कर दिया हैं। सिरमौर जिले में भी कई नई पंचायतों बनी है। शनिवार को जारी हुई अधिसूचना में शिलाई और पांवटा क्षेत्र की सात पंचायतों की लिस्ट सामने आई है। इससे शिलाई क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
शनिवार को जारी हुई लिस्ट में पांवटा के तहत नघेता पंचायत में भैला, डांडा में कंडेला अदवाड़्, शावगा में शमाह पमता, खोदरी में गोजर अडायन, भंगानी में गुरूवाला सिंहपुरा नई पंचायतें बनेगी। जबकि शिलाई के कांटो भटनोल में नवना भटवाड़, कोटी उतरऊ में बंबल पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी हुई है। हालांकि, नई पंचायतों के गठन के लिए लोग उपायुक्त कार्यालय में आपत्ति एवं सुझाव दे सकते हैं। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने शिलाई चुनाव क्षेत्र से 7 नई पंचायतों के गठन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवर का धन्यवाद किया। सात नई पंचायतें बनने पर संबंधित क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है। कहा कि अब इन नई पंचायतों के विकास में तेजी आएगी और लोगों के विकासात्मक कार्य जल्दी होंगे। उ्होंने कहा पिछले लंबे अरसे से यहां अलग पंचायतों के गठन की मांग की जा रही थी। पिछली सरकार ने लोगों को सिर्फ आश्वासन दिए। इन पंचायतों के गठन से विकास की रफ्तार तेज होगी। स्थानीय लोगो ने शिलाई के पूर्व विधायक व प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।