फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   seven complaint and 51 demand came to front of industry minister bikram singh in dhartidhaar janmanch

जनमंच में आई सात शिकायतें और 51 मांगें, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

Sun, 01 May 2022 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
seven complaint and 51 demand  came to front of  industry minister bikram singh in dhartidhaar janmanch
बिरला स्कूल में आयोजित जनमंच के दौरान बीपीएल में शामिल करने की मांग को लेकर मंत्री के समक्ष गुहार - फोटो : NAHAN
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार इलाके की बिरला पंचायत में आयोजित जनमंच में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने हरेक शिकायत पर संबंधित अधिकारी की खूब क्लास ली। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समाधान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि यहां साफ बात करनी और सच बोलना, वरना सजा बड़ी सख्त है।
विज्ञापन

जनमंच में जैसे-जैसे शिकायतें आती रहीं, अधिकारियों से मंत्री ने साथ-साथ जवाब मांगा। हालांकि जनमंच में पहले दो ही शिकायतें पंजीकृत हुई थीं। बाद में शिकायतों की संख्या सात पहुंची जिनका मौके पर निपटारा किया गया। इसके अलावा 51 मांगें भी जनमंच में प्राप्त हुईं। इसको लेकर उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरला में दो घंटे देरी से जनमंच कार्यक्रम शुरू हुआ। ठीक 11:57 बजे उद्योग मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे। प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसके बाद मंत्री 12:10 बजे मंच पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही शिकायतों को सुनना शुरू हुआ। दो घंटे के भीतर कार्यक्रम में पहुंची सभी शिकायतों और मांगों को भी निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले पीने के पानी की शिकायत मंत्री के समक्ष पहुंची। शिकायतकर्ता जयप्रकाश ने खादरी में जलशक्ति विभाग के टैंक लीकेज का मामला उठाया। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कौन सा ठेकेदार है जो टैंक ठीक नहीं कर रहा। उन्होंने 15 मई तक टैंक को ठीक करने के आदेश विभाग को दिए। स्थानीय निवासी नरेश चौधरी एक सड़क की एफआरसी के बाद भी सड़क न बनने की समस्या लेकर पहुंचे। जनमंच में मानपुर देवड़ा में क्रेशर की मालिक सीमा देवी ने अपने पति पर जबरन उनका क्रशर हड़पने का आरोप लगाया।
इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों पर उसके पति के साथ मिलीभगत और उसकी बात न सुनने के भी आरोप जड़े। इस पर उद्योग मंत्री ने पुलिस अधीक्षक और खनन अधिकारी को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खनन अधिकारी ने बताया कि सीमा देवी का क्रॅशर मामला अदालत में चल रहा है।
मंत्री ने पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल को इस मामले में लॉ ऑफिसर से कानूनी पहलुओं की जानकारी लेकर स्टेटस खनन अधिकारी को सौंपने को कहा। इस दौरान परिवहन मंत्री ने पांवटा से वाया छछैती भरोग बनेड़ी जमटा नाहन बस चलाने की घोषणा भी की। उन्होंने जिला के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति उनके पास फरियाद लेकर पहुंचे उसे अवश्य सुनें। एक सप्ताह में शिकायत का निवारण करें।
इस दौरान पेयजल किल्लत, सीसीआई राजबन में हादसे के दौरान पैर गंवाने वाले व्यक्ति को वित्तीय लाभ व नौकरी देने, बिजली पोल, ट्रांसफार्मर लगाने, बसों के नए रूट शुरू करने, रूट बढ़ाने और समयसारिणी में बदलाव, बीपीएल में शामिल करने, मुख्यमंत्री आवास योजना में नाम शामिल करने, तेंदुए के हमले से मारे गए मवेशी के मुआवजे की मांग, बीएसएनएल के टावर लगाने, सड़क किनारे डंगे और पुलिया का निर्माण और प्रवासी के बच्चे को नवीं में दाखिला दिलाने संबंधी शिकायतें व मांगें प्राप्त हुईं।
.......
बेटी है अनमोल के तहत प्रदान की एफडी
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम के तहत चार कन्याओं ग्राम पंचायत बिरला की दिव्यांशी, प्राची व ग्राम पंचायत कटाह शीतला से तनवी और महक को 12-12 हजार रुपये की बैंक एफडी प्रदान की गई।
इसके अलावा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत सात नवजात कन्याओं को जिला प्रशासन की ओर से बधाई पत्र व उपहार प्रदान किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसर की भुल्ला देवी, सुनपा देवी, सुनिता देवी, जय देवी व लक्ष्मी सिंह को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किए।

....
जनमंच कार्यक्रम ये रहे मौजूद
इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार के अलावा जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास निगम बलबीर चौहान, भाजपा मंडलाध्यक्ष रेणुकाजी सुनील शर्मा, बीडीसी अध्यक्षा अनीता शर्मा, अध्यक्ष एपीएमसी रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बिरला स्कूल में आयोजित जनमंच के दौरान मौजूद ग्रामीण और फरियादी। संवाद

बिरला स्कूल में आयोजित जनमंच के दौरान मौजूद ग्रामीण और फरियादी। संवाद- फोटो : NAHAN

बिरला स्कूल में आयोजित जनमंच के दौरान लोगों की समस्याओं का निवारण करते उद्योग मंत्री बिक्रम सिं?

बिरला स्कूल में आयोजित जनमंच के दौरान लोगों की समस्याओं का निवारण करते उद्योग मंत्री बिक्रम सिं?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed