{"_id":"69fc769e3c70cfd1f90fed56","slug":"senior-scientist-award-nahan-news-c-177-1-ssml1028-178128-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन कॉलेज के सहायक प्रो. डॉ विनीत कुमार को वरिष्ठ साइंटिस्ट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन कॉलेज के सहायक प्रो. डॉ विनीत कुमार को वरिष्ठ साइंटिस्ट अवार्ड
विज्ञापन
माया देवी यूनिवर्सिटी में नाहन कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ विनीत कुमार को वरिष्ठ साइंटिस्ट अवार्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माया देवी यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नोतकोत्तर महाविद्यालय नाहन के सहायक प्रोफेसर डॉ. विनीत कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने माया देवी यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। यह शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुति के लिए चयनित किया गया, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. विनीत कुमार के शोध को मत्स्य पालन, फिश हेल्थ मैनेजमेंट एवं रोग प्रबंधन के क्षेत्र में आधुनिक एवं सतत रणनीतियों को प्रस्तुत करने के लिए विशेष सराहना प्राप्त हुई। वैज्ञानिक अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. विनीत कुमार को वरिष्ठ साइंटिस्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने डॉ. विनीत कुमार को बधाई दी। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. विनीत कुमार को शुभकामनाएं दीं।