फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sdm will seen the work of eo in NAGAR PARISAD PONTA

Sirmour News: पांवटा नगर परिषद में विकास कार्यों को गति मिलने की आस

Fri, 03 Nov 2023 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
sdm will seen the work of eo in NAGAR PARISAD PONTA
पांवटा नगर परिषद में विकास कार्यों को गति मिलने की आस
विज्ञापन


एसडीएम को मिला नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार
अभी तक छह महीने से लटक रहे थे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के स्थानांतरण के बाद पांवटा शहरी क्षेत्र का विकास ठप पड़ा है। इससे प्रगति पर चल रहे अधिकतर विकासात्मक कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। अब एसडीएम पांवटा साहिब को कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। इससे नगर परिषद के साथ शहरी जनता को भी विकास कार्य में गति मिलने की उम्मीद बंधी है।
बता दें कि करीब छह माह पहले पांवटा साहिब कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का स्थानांतरण हो गया था। कुछ माह से नाहन नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया लेकिन विकास कार्य एकदम ही ठप होते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

इसके चलते पांवटा नगर परिषद में स्थायी कार्यकारी अधिकारी का पद भरे जाने तक स्थानीय एसडीएम या तहसीलदार को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार देने की मांग उठने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कुछ माह पहले तक विकास की तीव्र गति चल रही थी लेकिन ईओ के स्थानांतरण के बाद एनएच-07 के साथ निर्माणाधीन पार्किंग योजना, हर वार्ड में पार्क तैयार करने की योजना, मुख्य पार्क में कैफेटेरिया योजना, खेल मैदान में अधूरे पड़े मंच और खिलाड़ियों के लिए परिवर्तन कक्ष और शौचालय तैयार करने की योजनाएं अधर में लटकी हुईं हैं।

नगर परिषद की ओर से प्रथम चरण में सभी 13 वार्डों में एक-एक पार्क तैयार करने की योजना है। इसमें कुछ पार्क अभी भी पूरी तरह तैयार नहीं हो सके हैं।
दूसरे चरण में हर वार्ड में एक-एक पार्क योजना तैयार की जानी प्रस्तावित है लेकिन कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त होने के बाद इसके टेंडर ही नहीं हो सके हैं।
नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि काफी समय से कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त होने का असर शहरी क्षेत्र के विकास पर पड़ने लगा था।
अब एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा को कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी मिलने से फिर से विकास की गति पटरी पर आने की उम्मीद की जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed